बलिया (स्टेट 24 लाइव) (सन्दीप कुमार गुप्ता)स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक बलिया सदर पं. राम अनन्त पाण्डेय की 120 वीं जयंती समारोह महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलन छपरा में आयोजित किया गया।
इस दौरान सैकड़ों गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
वक्ताओं ने पंडित जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर व्यापक प्रकाश डाला त्रयम्बक पाण्डेय ने बताया कि पं. जी देश की आजादी के लिए जीवन भर संघर्ष करते हुए अनेकों बार जेल यात्रा किए, जिसके फलस्वरूप देश आजाद हुआ और हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
इस दौरान पं. राम अनन्त पाण्डेय पौत्र आदित्य पाण्डेय ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कामान्तक पाण्डेय त्रयंबक पाण्डेय आयुष पाण्डेय मनोज सिंह महेंद्र मणि त्रिपाठी हिमांशु कुमार संजय सिंह अमन मौर्य मुकुल यादव रितेश चौरसिया जावेद अली अजीत गोंड आदि लोग मौजूद रहें।
0 Comments