बलिया, (स्टेट 24 लाईव) (सन्दीप कुमार गुप्ता) - जनपद के प्रसिद्ध भजन, कीर्तन गायक साहोडीह (बड़सरी) निवासी बृज नारायण यादव (72) का निधन रविवार की रात बीएचयू में इलाज के दौरान हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे जनपद एवं कीर्तन प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार की सुबह उनके दरवाजे पर उनका अंतिम दर्शन पाने के लिए लोगों का ताता लगा रहा।
गीतकार बब्बन विद्यार्थी ने कहा कि पूरा जनपद बृज नारायण यादव के कीर्तन के धुन का दीवाना था। उनके कीर्तन करते समय उपस्थित सभी लोग झुमने लगते थे। उनकी कमी हमेशा कीर्तन प्रेमियों एवं कलाकारों को खलती रहेगी। अंत्येष्टि जनेश्वर मिश्र सेतु के निकट गंगा घाट पर सोमवार के दिन की गई, जहां उनके शव यात्रा में सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। मुखाग्नि उनके भतीजे अशोक यादव ने दी।
श्रद्धांजलि देने वालों में विष्णु दयाल पांडेय, मनोज सिंह, राजेश पाठक, बब्बन विद्यार्थी, नकुल तिवारी, ओम प्रकाश पांडेय, डब्बू मिश्रा, सच्चिदानंद सिंह, हरेराम तिवारी, सुदर्शन राय, शिवानंद यादव, मुक्तेश्वर ठाकुर, रामजी पासवान, त्रियोगी ठाकुर, अर्जुन, कृष्ण मोहन, काशीनाथ ठाकुर आदि रहे।
0 Comments