बलिया (स्टेट 24 लाईव)किसानों के ज्वलन्त समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान संघ ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा एवं जिला मंत्री राजीव सिंह ने बताया कि रवि की फसलों की बुआई का समय चल रहा है। वहीं साधन सहकारी समितियों व विक्रय केन्द्रों पर डीएपी खाद कि उपलब्धता नही होने के कारण किसानों में भारी आक्रोश है।
जनपद के प्रत्येक विकास खण्डों में डीएपी खाद उपलब्ध कराया जाय। कृषकों को नमी अधिक बताकर क्रय केन्द्रों पर खरीद नही हो रही है, जिसके कारण किसान विचौलिए को औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर है। सभी केन्द्रों पर पारदर्शिता के साथ क्रय कराया जाए। जनपद का सबसे बड़ा विकास खण्ड नगरा में सबसे ज्यादा धान की खेती होती है। वहां चार क्रय केन्द्र हैं जिसमें निहुआडीह साधन सहकारी समिति बन्द होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यथा शीघ्र निदान किया जाय।
0 Comments