दुबहर, बलिया (सन्दीप कुमार गुप्ता)(स्टेट 24 लाईव) - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पंचायत ओझा कछुआ में महिला प्रधान रेखा पांडे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत अधिकारी लकी ओझा, व जल जीवन मिशन उत्तर प्रदेश की प्रशिक्षिका शालू आदि द्वारा कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित किया गया।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में ग्राम की महिलाओं ने बढ - चढ कर भाग लिया और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की। संगोष्ठी की शुरुआत में ग्राम प्रधान ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और महिलाओं के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा, "महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं और उनका योगदान हमारे जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है।" इसके बाद संगोष्ठी में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता के अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। ग्राम पंचायत अधिकारी लकी ओझा ने कहा कि ग्राम में महिलाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और कहां की बेटियों में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए तथा महिलाओं को जागरुक होकर हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
संगोष्ठी के अंत में, ग्राम प्रधान ने महिलाओं को धन्यवाद दिया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत दोपही में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया ग्राम प्रधान मारिया गुप्ता ने कहा कि उन्हें महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "महिलाएं हमारे समाज की शक्ति हैं और हमें उनका सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर लेखपाल गीता कुमारी, ललिता देवी, सविता देवी, फुल कुमारी, रीता, चंद्रावती, विनीता, पुष्पा ,लक्ष्मी ,धनेश्वरी, पुनीता, चंदेश्वरी, सुशीला, रोजगार सेवक सुशील पांडे सफाई कर्मी आदि उपस्थित रहे।
0 Comments