भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुई प्रभु श्रीराम, जानकी व लक्ष्मण की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा

भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुई प्रभु श्रीराम, जानकी व लक्ष्मण की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा

रसड़ा,बलिया  श्रीनाथ मठ परिसर स्थित रामलीला मैदान रसड़ा में नव निर्मित श्रीराम-जानकी मंदिर में भगवान श्रीराम, (माता सीता) जानकी व अनुज लक्ष्मण की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्टा की गयी।प्राण प्रतिष्ठा करने से पूर्व सोमवार की सुबह मंदिर परिसर से भव्य कलशा यात्रा निकली जिससे पुरा नगर क्षेत्र राममय हो गया। हजारों की संख्या में  महीला,पुरूष युवा बच्चे,जहां भगवा  श्रीराम चित्र अयोध्या नव मंदिर चित्र  के साथ भारत की शान तिरंगे लिये चल रहे थे वहीं महिला व बालिकाएं अपने शिर पर कलश लेकर मंदिर से होते हुए श्री नाथ चौराहा पुराना बस स्टाप थाना कोतवाली  मुंसफी तिराहा, हास्पीटल रोड भगत सिंह तिराहा, बस स्टाप स्टेशन  प्यारेलाल चौराहा होते मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हो गई। इस दौरान जुलुस मे हाथी घोड़े ऊंट बाजे गाजे ढोल नगाड़े, डीजे के साथ-साथ वृंदावन से पधारे बाल कलाकारों ने रामभक्तों को देर तक झुमाया। जुलूस के दौरान जगह-जगह रख कर तीव्र ध्वनि से जय श्री राम के नारे लगाए गए। कलश शोभा यात्रा का नेतृत्व  मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शामू साहनी सहित चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल,  सहित मंदिर कमेटी के अन्य पदाधिकारी कर रहे थे।
 कलश यात्रा में डीजे के राम धून साथ प्रभु राम से संबंधित मनमोहक झांकियों ने सभी को सम्मोहित कर दिया। सुरक्षा के दृष्टि से जहां सभी चौराहों व तिराहों पर पुलिस का कड़ा व्यवस्था था वहीं उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज क्षेत्रात्राधिकारी मो. फहीम कुरैशी, प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह चौकी प्रभारी पुलिस चक्रमण करते रहे थे।

Post a Comment

0 Comments