रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जबरदस्त उत्साह, पूर्व खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी संग भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा सीधा प्रसारण

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जबरदस्त उत्साह, पूर्व खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी संग भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा सीधा प्रसारण


रतसर (बलिया)
अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठ को लेकर नगर पंचायत सहित पूरे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह राममय हो गया। कई जगहों पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। इसका लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। कहीं अखण्ड हरिकीर्तन हो रहा था तो कहीं राम चरित मानस। कहीं सुन्दरकांड तो कहीं हनुमान चालीसा। मंदिरों में अनुष्ठान चल चल रहा था। प्रभु श्रीराम की भक्ति में लोग झूमते नजर आ रहे थे। वहीं नगर पंचायत बीका भगत के पोखरे पर स्थित शिव मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण पूर्व खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में चल रहा था वहीं भण्डारे का भी आयोजन किया गया था। इस मौके पर उपेन्द्र पाण्डेय, विजय गुप्ता, उमेश सिंह, निप्पू सिंह,मनोज सिंह,टुनटुन उपाध्याय,भोला जी,विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments