दुबहर, बलिया से रिपोर्ट (सन्दीप कुमार गुप्ता) (स्टेट 24 लाईव) - भाजपा द्वारा पिछले 1 सितंबर से 10 करोड़ नए सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी द्वारा तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दुबहर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे के नेतृत्व में नई बस्ती ब्यासी एन एच 31 स्थित शिव मंदिर पर भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मंत्री संतोष सिंह और उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक सदस्यता ग्रहण के लिए अपने कार्यकर्ताओं से अपील की।
इस मौके पर भाजपा नेता, अरुण सिंह बंटू , कमलेश सिंह, अमरीश पाण्डेय, सूरज सिंह, हर्ष सिंह, प्रभात पांडेय,पिंटू सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, डॉ. संपूर्णानंद , रणधीर सिंह चिकु, कमलेश पाण्डेय आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
0 Comments