रसड़ा,बलिया भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अविनाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम मठ प्रांगण मे सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि श्री नाथ बाबा मठ के महंत श्री कौशलेंद्र गिरी जी महाराज रहे , इस अवसर पर मठाधीश्वर कौशलेंद्र गिरी जी ने कहा कि मतदान दिवस लोकतांत्रिक पर्व है। लोकतंत्र मे मतदान का महत्व है जिसे मतदाता दिवस विषय पर प्रकाश डालते हुए। सभी से अपील किया की हम सब को बढ़ चढ़ कर मतदान करना चाहिए एवं सभी नवयुवकों को भी अपने मत का महत्व बताते हुए मत का प्रयोग करने के लिए कहना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ नेता संजय हिन्दू , ठाकुर मंगल सिंह जी जिला महामंत्री किसान मोर्चा ,प्रेम चन्द सिंह संयोजक विधानसभा रसड़ा, बच्चा सिंह जी, अजीत भारद्वाज जी पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा रसड़ा दिनेश सिंह जी, अविनाश सोनी जी विधानसभा संयोजक आई टी विभाग, अंकित सिंह जी ,आंशू तिवारी जी विधानसभा विस्तारक, युवा मोर्चा के रसड़ा अध्यक्ष शशि कांत जायसवाल जी, उमेश प्रताप सिंह नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा रसड़ा, निखिलेश त्रिपाठी जी पूर्वी मण्डल अध्यक्ष,सोनु सिंह जी, राहुल शर्मा जी,धर्मवीर जायसवाल जी प्रबन्धक धान्या पब्लिक स्कूल रसड़ा व इस अवसर पर अन्य छात्र छात्राएं रहे।
0 Comments