शांति व्यवस्था हेतु पुलिस ने नगर में किया रूट मार्च

शांति व्यवस्था हेतु पुलिस ने नगर में किया रूट मार्च

 रसड़ा ,बलिया नगर क्षेत्र मे शांति व्यवस्था के लिए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में पर गुरूवार को रसड़ा पुलिस ने नगर के विभिन्न मार्गों व प्रमुख मार्गो पर रूट मार्च किया। नगर मे शांति  संदेश व्यवस्था हेतु आने वाले 26जनवरी गणतंत्र दिवस के लिए नगर मे शांति बनी रहे जिसे कोतवाली से निकले इस रूट मार्च का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी मो. फहीम कुरैशी, प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह कर रहे थे। इस रूट मार्च में पुलिस अधिकारी व भारी संख्या में ग्रामीण चौकीदारों ने भाग लिया। आने वाले आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत करने का पुलिस ने एक संदेश दिया। यह रूटमार्च भगत सिंह तिराहा से निकाला गया जो मुंसफी तिराहा, स्टेशन रोड, प्यारेलाल चौराहा तथा रेलेवे स्टेशन बस स्टेशन से होते हुए भगत सिंह तिराहा पहुंचकर सम्पन्न हो गया।

Post a Comment

0 Comments