गड़वार (बलिया) घने कोहरे तथा ठंड के बावजूद ब्लाक मुख्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। विकासखंड कार्यालय पर खण्ड विकास अधिकारी अतुल कुमार, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष अजय राजभर की उपस्थिति में प्रतिनिधि पवन सिंह,थाना पर थाना प्रभारी संजय शुक्ल, चौकी पर चौकी प्रभारी परमानंद त्रिपाठी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अधीक्षक डा० राकिफ, द ग्रुप्स आफ डीएस के प्रबंधक राजेन्द्र सिंह,शिवजी सिंह इण्टर कालेज पर प्रबंधक नरेन्द्र सिंह, भगवती इण्टर कालेज पर प्रबन्धक विजय प्रकाश चौबे, सम्पूर्णानंद इण्टर कालेज पर पूर्व प्रधानाचार्य वशिष्ठ नारायन पाण्डेय, एस.एन.पब्लिक स्कूल पर वरिष्ठ भाजपा नेता शमशेर बहादुर सिंह,रतसर इण्टर कालेज पर प्रधानाचार्य परमात्मा नंद सिंह,बाल विद्याभवन पर प्रबन्धक पंकज सिंह,पं०देव भूषण शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर उप प्रबन्धक अनूप पाण्डेय,डीपीएच एस स्कूल के प्रबन्धक कन्हैया पाण्डेय,सिकटौटी पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान परमात्मा नंद गोंड एवं अपने चिकित्सालय पर डा० एहतसाम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
0 Comments