हरलाल छपरा नगवा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हरलाल छपरा नगवा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन



दुबहर, बलिया सन्दीप कुमार गुप्ता  (स्टेट 24 लाईव) - क्षेत्र के हरलाल छपरा, नगवा गांव मे जनार्दन पाठक की धर्मपत्नी स्व0 मैना पाठक की स्मृति में सोमवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जनपद बक्सर के गायक सुरेश तिवारी एवं बलिया के स्वामीनाथ व्यास के बीच लोकगीत, गवनई का मुकाबला हुआ।
 आयोजक पृथ्वीनाथ पाठक एवं शंभूनाथ पाठक ने दोनों कलाकारों को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। कार्यक्रम में पहुंचे गीतकार बब्बन विद्यार्थी को मंच पर बुलाकर स्वामीनाथ ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन विमल पाठक ने किया।
इस मौके पर अश्वनी कुमार उपाध्याय, राधाकृष्ण पाठक, विमल पाठक, पिंटू जावेद, रामप्रवेश पाठक, बब्लू मिश्रा, जवाहरलाल पाठक, विश्राम तिवारी, सुनील पाठक खन्नू, कल्लू पाठक, अजीत पाठक, आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments