दुबहर,बलिया सन्दीप कुमार गुप्ता(स्टेट 24 लाईव) - प्रिज्म सीमेंट कंपनी द्वारा मेगा राज मिस्त्री सम्मेलन सोमवार की देर शाम दुबहर क्षेत्र के ओझा कछुआ ढाला पर मेसर्स दीपावली बिल्डिंग मटेरियल प्रो. सुनील कुमार यादव(बाघ) के सौजन्य से आयोजित हुआ। जिसमें प्रिज्म सीमेंट की गुणवत्ता के बारे में कंपनी के तकनीकी सहायक निलेश कुमार सिंह ने सीमेंट की गुणवत्ता के बारे में बताया तथा उन्होंने मकान बनाने में क्या- क्या सावधानी बरतनी चाहिए, तकनीकी जानकारी की चर्चा करते हुए ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने और मिस्त्री भाइयों को कंपनी द्वारा संचालित "सपने स्कीम"के बारे में बताया।
कंपनी के तकनीकी सहायक निलेश कुमार सिंह व डीलर प्रफुल्ल मिश्रा के द्वारा राज मिस्त्रियों को गिफ्ट व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनुज मिश्रा,चंद्र प्रकाश मिश्रा, बृजेश पाठक, डॉ. सुशील पांडे, देवता पांडे, मदन यादव, जयराम यादव, सूर्य प्रकाश दुबे, रंजीत दुबे, मोहन यादव,जनमंन्जय प्रसाद, गिरजा शंकर पांडे, हरे कृष्णा प्रजापति ,मुन्ना यादव, शंभू वर्मा,बंटी, राजेश वर्मा, विनय कुमार, छुरी, विशाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
0 Comments