दुबहर, बलिया .संदीप गुप्ता की रिपोर्ट (स्टेट 24 लाईव) मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत ग्राम सभा दुबहर पंचायत भवन में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरुकता अभियान में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान समय में धोखाधड़ी के कई नए नए तरीके देखने को मिल रहा है। जिससे हमेशा सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाएं तथा उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों से भली-भांति अवगत कराएं और बताया कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य विवेक एवं संयम से काम लेते हुए अपनी सुरक्षा स्वयं करें तथा डायल 112,1076,1090,102,108 में फोन करके मदद प्राप्त करें। साइबर क्राइम के बारे में छात्राओं व महिलाओं को भली प्रकार से अवगत कराया गया और साइबर ठगी से सावधानी बरतते हुए किसी प्रकार के अनजान लिंक, अंजान कॉल रिसीव ना करने के बारे में बताया गया। तथा उस स्थिति में 1930 दायल कर सूचना देने को कहा गया। इस दौरान सी ओ उस्मान, थानाध्यक्ष अजय पाल, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार, कांस्टेबल आलोक आदि उपस्थित रहे। संचालन कांस्टेबल रिया कुशवाहा ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान प्रभात पांडे ने सबका आभार व्यक्त किया।
0 Comments