बलिया (स्टेट 24 लाईव) जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मु० राशीद कमाल ने झारखण्ड,महाराष्ट्र एवं उत्तर-प्रदेश के उप चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखण्ड में पूर्ण बहुमत से सरकार बन गई है।वहीं केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र से हम सबकी नेता एवं कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल की है। वहीं महाराष्ट्र चुनाव में पार्टी की हार हुई है। इस पर मंथन करने की जरूरत है। मै महाराष्ट्र की जनता का आभारी हूं कि जिन लोगों ने अपना विश्वास कांग्रेस के पक्ष में दिया है। प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर-प्रदेश के चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर चुनाव आयोग सही तरीके से चुनाव कराया होता तो परिणाम निश्चित रूप से हम लोगों के पक्ष में होता। सपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बार-बार चुनाव आयोग से शिकायत किया कि हमारे लोगों को प्रशासन वोट देने से रोक रही है लेकिन चुनाव आयोग ने संज्ञान नही लिया जिसके कारण चुनाव में हार हुर्ई। आने वाले समय में इंडिया गठबन्धन प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाएगी।
0 Comments