दुबहर, बलिया (स्टेट 24 लाईव) - शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि व प्रधान मंडल संघ के अध्यक्ष विमल पाठक ( लगभग 62 वर्ष) का निधन सोमवार को अपराह्न हृदय गति रुक जाने से हो गया।
उनके निधन की खबर जैसे ही गांव सहित क्षेत्र में पहुंची क्षेत्र क्षेत्र सहित परिजनों में कोहराम मच गया।
ज्ञात हो कि विमल पाठक शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि तथा प्रधान मंडल संघ के पूर्व अध्यक्ष भी थे। वह काफी लोकप्रिय, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी, कर्मठ व निष्ठावान व्यक्ति के साथ-साथ समाज हित एवं सार्वजनिक कार्यों में सदैव आगे रहते थे। वह सामाजिक व सार्वजनिक ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात खुलकर किसी भी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के पास रखते थे।
उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके घर संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार जनेश्वर मिश्र सेतु के निकट मंगलवार को गंगा घाट पर किया जाएगा। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
0 Comments