भारतीय किसान यूनियन "धरती पुत्र" के जिलाध्यक्ष मोहित मिश्रा को मिला बलिया जिले की कमान

भारतीय किसान यूनियन "धरती पुत्र" के जिलाध्यक्ष मोहित मिश्रा को मिला बलिया जिले की कमान



    
दुबहर बलिया (सन्दीप कुमार गुप्ता)(स्टेट 24 लाईव) - भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र (तपसी बाबा गुट) के संस्थापक व संरक्षक माननीय नीरज यादव पुजारी निवासी लखनऊ व प्रदेश अध्यक्ष मा. राहुल सिंह के निर्देशानुसार, सदस्यता अभियान के श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए बागी बलिया की धरती पर शुक्रवार को दुबहर क्षेत्र के दशरथ मिश्र के छपरा में एक विशाल जन समूह भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र (तपसी बाबा गुट)  से जुड़ा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मोहित मिश्रा के आवास पर भव्य भंडारे का कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष मोहित मिश्रा ने सभी उपस्थित लोगों को गमछा से सम्मानित किया। जिसमें जिला अध्यक्ष मोहित मिश्रा, चंद्रकांत यादव, अशोक पासवान, सोनू ठाकुर , मा o उमेश दूबे जी, शिक्षक अनूप मिश्रा, शिक्षक अखिलेश प्रताप सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 
जय जवान जय किसान

Post a Comment

0 Comments